कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रभारी सचिव भी हुए शरीक

Updated:
विज्ञापन

गया : भारत बंद को लेकर शहर में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रदेश के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर व पूर्व मंत्री सह वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह सहित कांग्रेस के कई वरीय कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. टोलियां बना कर शहर की विभिन्न सड़कों पर प्रदर्शन किया और कमरतोड़ महंगाई के विरुद्ध नारेबाजी […]

विज्ञापन

गया : भारत बंद को लेकर शहर में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रदेश के प्रभारी सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर व पूर्व मंत्री सह वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह सहित कांग्रेस के कई वरीय कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. टोलियां बना कर शहर की विभिन्न सड़कों पर प्रदर्शन किया और कमरतोड़ महंगाई के विरुद्ध नारेबाजी की. इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष चिरागउद्दीन रहमानी, प्रदेश प्रतिनिधि रजनीश कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, विजय कुमार मिठ्ठु, युगल किशोर सिंह, बाबू लाल प्रसाद सिंह, राम प्रवेश सिंह, श्रीकांत शर्मा, साकेत बिहारी, सौरभ शर्मा व कृष्णा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन