कोडरमा से अगवा बच्ची गया जंक्शन से बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गांव के एक स्कूल से बच्ची को किया था अगवा आरोपित मौके से हुआ फरार गया : झारखंड के कोडरमा जिले के संतगावां थाना क्षेत्र के नरहिया डीह गांव स्थित संत टेरेसा पब्लिक स्कूल से एक व्यक्ति बच्ची का अपहरण कर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दूसरी जगह ले जा रहा था. लेकिन, ट्रेन के गया स्टेशन […]
विज्ञापन
गांव के एक स्कूल से बच्ची को किया था अगवा
आपके शहर में
विज्ञापन
आरोपित मौके से हुआ फरार
गया : झारखंड के कोडरमा जिले के संतगावां थाना क्षेत्र के नरहिया डीह गांव स्थित संत टेरेसा पब्लिक स्कूल से एक व्यक्ति बच्ची का अपहरण कर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से दूसरी जगह ले जा रहा था. लेकिन, ट्रेन के गया स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ की टीम द्वारा चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर बच्ची पर पड़ी. पुलिस ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया कि उसे एक व्यक्ति स्कूल से ही उठा कर ट्रेन से कहीं ले जा रहा है. पुलिस बच्ची को थाने ले गयी. बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह नरहिया डीह गांव निवासी अजीत कुमार महतो की बेटी है. उसके पिता कोडरमा में होमगार्ड के जवान हैं. वह संत टेरेसा पब्लिक स्कूल से पढ़ कर घर जा रही थी, कि एक व्यक्ति स्कूल के पास से उठा कर भागने लगा. उक्त व्यक्ति ने कहा कि शोर करोगी,
तो तुम्हारी मां व पिता को जान से मार देंगे. आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि बच्ची का बयान मिलने के बाद पांच मिनट तक ट्रेन में उक्त व्यक्ति को पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी. लेकिन, वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया. बताया जाता है कि बच्ची को छोड़ कर वह दूसरी बोगी में घुस गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों को बुला कर बच्ची को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन