बिहार : गया में नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत

Updated at : 28 Aug 2018 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गया में नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत

गया : बिहार के गया जिला के आमस थाना अंतर्गत चिताब खुर्द गांव के समीप आज मोरहर नदी में नहाने के क्रम में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी. शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित ने बताया कि मृतकों में रामजी मांझी की नौ वर्षीय पुत्री विभा कुमारी, भुंडेल मांझी की 10 वर्षीय पुत्री […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिला के आमस थाना अंतर्गत चिताब खुर्द गांव के समीप आज मोरहर नदी में नहाने के क्रम में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गयी. शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी उपेंद्र पंडित ने बताया कि मृतकों में रामजी मांझी की नौ वर्षीय पुत्री विभा कुमारी, भुंडेल मांझी की 10 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी, रामबलि मांझी का नौ वर्षीय पुत्र अनुज कुमार एवं रवि मांझी की आठ वर्षीय पायल कुमारी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सभी मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत अंतिम संस्कार के लिए 20-20 हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश आमस प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है.

चिताब खुर्द गांव बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद का पैतृक गांव है. ग्रामीण यह हादसा बालू माफियाओं द्वारा नदी में अवैध बालू निकाले जाने के कारण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के द्वारा उक्त नदी से बालू उठाओ बंद करा दिए जाने के बावजूद पुलिस संरक्षण में दबंगों के द्वारा बालू का अवैध खनन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन