साइबर अपराधी को मुंबई पुलिस ने मानपुर से पकड़ा

Updated at : 13 Aug 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
साइबर अपराधी को मुंबई पुलिस ने मानपुर से पकड़ा

मानपुर : मुंबई के बिरार थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के पास से एक साइबर अपराधी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान अमित कुमार उर्फ दीपक के रूप में की गयी. इस संबंध में बिरार थाना में पदस्थापित उप निरीक्षक डॉ सागर […]

विज्ञापन
मानपुर : मुंबई के बिरार थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के पास से एक साइबर अपराधी को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया. जिसकी पहचान अमित कुमार उर्फ दीपक के रूप में की गयी. इस संबंध में बिरार थाना में पदस्थापित उप निरीक्षक डॉ सागर रंगरा वाप ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ बिरार थाने में कांड संख्या प्रथम 828/2018 दर्ज है.
दीपक मुंबई में रहता था वहीं से एक व्यापारी का एटीएम पासवर्ड पाकर गया शहर के एटीएम से लाखों रुपये निकाल लिये थे. अमित उर्फ दीपक मूल रूप से टनकुप्पा थाना क्षेत्र के सोनदाहा गांव का रहने वाला रामचंद्र प्रसाद यादव के बेटा है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुंबई पुलिस पिछले दो दिनों से गया शहर में थी. गिरफ्तारी के बाद उसे गया न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन