बढ़ते अपराधों को लेकर राजद समेत कांग्रेस, भाकपा, हम व भाकपा-माले के नेता व कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गया : गया में बढ़ते अपराधों को लेकर शुक्रवार को राजद समेत महागठबंधन द्वारा गया बंदी का असर दिखा. न सड़कों पर ऑटो चले न बस स्टैंड से सरकारी गाड़ियां निकलीं. शहर के सभी प्रमुख चौक व चौराहों पर दुकानें भी बंद रहीं. हालांकि एसडीओ द्वारा बंदी को प्रशासनिक अनुमति नहीं दिये जाने के बाद […]
विज्ञापन
गया : गया में बढ़ते अपराधों को लेकर शुक्रवार को राजद समेत महागठबंधन द्वारा गया बंदी का असर दिखा. न सड़कों पर ऑटो चले न बस स्टैंड से सरकारी गाड़ियां निकलीं. शहर के सभी प्रमुख चौक व चौराहों पर दुकानें भी बंद रहीं. हालांकि एसडीओ द्वारा बंदी को प्रशासनिक अनुमति नहीं दिये जाने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि प्रशासन व राजद के नेताओं के बीच कहीं नोक-झोंक न हो जाये.
इसे ध्यान में रखते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा समेत सिटी डीएसपी राजकुमार साह नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे. बेलागंज विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने रामपुर से जुलूस निकाला. सड़क पर उतरे नेताआें में पूर्व सांसद रामजी मांझी, विधायक समता देवी, पूर्व विधायक ज्याेति मांझी, रामस्वरूप पासवान सहित अन्य शामिल थे.इसमें कांग्रेस, हम, व भाकपा माले समेत विपक्ष की दूसरी पार्टियों के नेता शामिल हुए.
इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय कुमार मिठु, राजद जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुर्शिद अालम, राजद नेत्री सरस्वती देवी, मोहम्मद आसिर, हम के जिलाध्यक्ष टुटु खां समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. दोपहर बारह बजे तक शहर के प्रमुख इलाके चौक की दुकानें बंद रहीं. हालांकि दोपहर बारह बजे के बाद सड़कों पर छिटपुट ऑटो का चलना शुरू हो गया व तीन बजे के बाद दुकानें भी खुलनी शुरू हो गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन