जिलाधिकारी ने की बायोमीटरिक अटेंडेंस की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा बायोमीटरिक अटेंडेंस की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम बायोमीटरिक मशीन पर अपना अंगूठा लगाया.इसके उपरांत अपर समाहर्ता राजकुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कृष्ण मोहन प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी सुभाष नारायण, जिला नजारत उपसमाहर्ता मोहम्मद इज्तबा हुसैन, […]

विज्ञापन
गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वारा बायोमीटरिक अटेंडेंस की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम बायोमीटरिक मशीन पर अपना अंगूठा लगाया.इसके उपरांत अपर समाहर्ता राजकुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कृष्ण मोहन प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी सुभाष नारायण, जिला नजारत उपसमाहर्ता मोहम्मद इज्तबा हुसैन, जिला लेखा पदाधिकारी भोला रविदास, वरीय उप समाहर्ता (सामान्य शाखा) पारुल प्रिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी नूपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सहित तमाम पदाधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति बायोमीटरिक मशीन पर दर्ज करायी. कई समाज के भी अन्य सदस्य उपस्थित थे
अब बॉयोमीटरिक उपस्थिति के अनुसार ही बनेगा वेतन
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया है कि अब बायोमीटरिक मशीन में दर्ज उपस्थिति के अनुसार ही पदाधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन बनेगा. समाहरणालय के पदाधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमीटरिक मशीन द्वारा पूर्वाहन 10:00 से 10:30 तक दर्ज की जायेगी. इसके बाद आने वाले पदाधिकारियों व कर्मचारियों की सामान्य उपस्थिति दर्ज नहीं हो पायेगी. इसके उन्हें अपना आईडी नंबर डालकर अंगूठा लगाना होगा. इससे मशीन में उनके आने का समय दर्ज हो जायेगा.
साथ ही देर से आने का कारण उन्हें उसी दिन देना होगा. संध्या 5:00 से 5:30 के बीच कार्यालय छोड़ने के समय पुनः बायोमीटरिक मशीन पर उंगलियों के निशान लगा कर कार्यालय छोड़ने की जानकारी दर्ज करानी होगी. यदि कोई पांच बजे से पहले जानेवाले को भी अपना आईडी नंबर डाल कर उपस्थिति बनानी होगी. डीएम ने बताया कि इस प्रणाली के लागू हो जाने से कार्यालय कर्मियों व पदाधिकारियों के बीच समय का अनुपालन करना अनिवार्य हो गया है. इससे अनुशासन स्थापित हो सकेगा. कर्मचारियों की सुविधा के लिए समाहरणालय के चार स्थानों पर बायोमीटरिक मशीन लगायी गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन