बुधवार तक बारिश व आंधी की संभावना

Published at :01 Jun 2014 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बुधवार तक बारिश व आंधी की संभावना

गया : शनिवार की तड़के गया व आसपास के जिलों में अगले बुधवार तक तेज आंधी-बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक हल्की बारिश व आंधी आ सकती है. हालांकि, मंगलवार को बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाये रहेंगे. दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण नमी का स्तर बढ़ […]

विज्ञापन

गया : शनिवार की तड़के गया व आसपास के जिलों में अगले बुधवार तक तेज आंधी-बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक हल्की बारिश व आंधी आ सकती है. हालांकि, मंगलवार को बारिश की संभावना कम है, लेकिन बादल छाये रहेंगे. दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण नमी का स्तर बढ़ गया है. इससे तापमान कम होने के बावजूद उमस महसूस की जा रही है.

अगले एक सप्ताह तक 33 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान बने रहने की संभावना है. एक सप्ताह बाद मौसम साफ होने और फिर गरमी पड़ने की आशंका है. इसके बाद बिहार में 11 से 13 जून तक मानसून के आने की भी संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन