दुबहल में हथियारों का जखीरा बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया : मेडिकल थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात दुबहल गांव में छापेमारी कर काफी संख्या में हथियार बरामद किये हैं. पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इन हथियारों को जमा किया गया था. अब तक जांच में जो सामने आया है, उसमें गिरफ्तार […]

विज्ञापन
गया : मेडिकल थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात दुबहल गांव में छापेमारी कर काफी संख्या में हथियार बरामद किये हैं. पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इन हथियारों को जमा किया गया था. अब तक जांच में जो सामने आया है, उसमें गिरफ्तार व्यक्ति आर्म्स सप्लायर बताया जा रहा है.
एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दुबहल गांव के मगन सिंह उर्फ नागेंद्र सिंह के यहां अवैध रूप से रखे हथियारों के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एक टीम बनायी गयी और गांव में जाकर उनके घर में छापेमारी की गयी. पुलिस ने जब घर का दरवाजा खटखटाया, तो काफी देर के बाद मगन सिंह ने खोला. इससे यह आशंका जतायी जा रही है कि घर में मौजूद अन्य लोग किसी दूसरे रास्ते से भाग निकले होंगे.
तलाशी में चार देशी कट्टे, एक राइफल, एक थ्री नॉट थ्री,112 कारतूस, दो खोखे, एक दर्जन मोबाइल फोन बरामद किये गये. इस मामले में मगन सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मगन की लक्जरी कार को जब्त कर लिया गया है. मगन सिंह के दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
गांव में दहशत का पर्याय है मगन का परिवार : एसएसपी ने बताया कि मगन सिंह का परिवार गांव में दहशत फैलाने के लिए कई बार गोलीबारी कर चुका है. उसके दोनों बेटे भी हथियारों की खरीद-बिक्री करने में शामिल रहते हैं. मगन सिंह पर मेडिकल थाने में कांड संख्या-185/18 दर्ज की गयी है.
एसएसपी कार्यालय में मगन सिंह ने पूछे से जाने पर बताया कि गांव के कुछ लोग तंग करते थे. कई लोगों से उनका जमीन का विवाद चल रहा है. इनसे निबटने के लिए हथियारों को जमा किया था. एसएसपी के निर्देश पर की गयी छापेमारी में विधि व्यवस्था डीएसपी संजीत कुमार प्रभात, मेडिकल थानाध्यक्ष लाल बिहारी पासवान व थाने के अन्य पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस बल शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन