पार्षद पति पर सफाई जमादार के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

\गया : वार्ड नंबर 45 की पार्षद स्वीटी कुमारी के पति धर्मेंद्र कुमार पर वार्ड के सफाई जमादार बासुदेव व अन्य मजदूरों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. नगर आयुक्त डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई करने के लिए विष्णुपद थाने को पत्र भेजा है. इधर पार्षद पति […]

विज्ञापन
\गया : वार्ड नंबर 45 की पार्षद स्वीटी कुमारी के पति धर्मेंद्र कुमार पर वार्ड के सफाई जमादार बासुदेव व अन्य मजदूरों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. नगर आयुक्त डॉ ईश्वर चंद्र शर्मा ने इस संबंध में जांच कर कार्रवाई करने के लिए विष्णुपद थाने को पत्र भेजा है. इधर पार्षद पति धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पार्षद उनकी पत्नी हैं इस कारण सफाई को लेकर शिकायत करने लोग उनके पास पहुंचते हैं. वार्ड में साफ-सफाई पर ध्यान रखना पड़ता है.
इस क्रम में दो दिन पहले ही बाइपास पुल के नीचे वाली सड़क की सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी को कहा. लेकिन सफाई कर्मचारी ने सफाई करने से साफ मना कर दिया. इतना ही नहीं वहां मौजूद जमादार बासुदेव ने कहा कि उस तरफ सफाई नहीं होगी. इस बात को लेकर धर्मेंद्र ने कहा कि जब सफाई नहीं करनी है, तो वार्ड में आपकी जरूरत नहीं है. कुछ लोगों के बहकावे में आकर ही जमादार ने शिकायत की है. नगर आयुक्त ने भी बिना जांच-पड़ताल के ही थाने में पत्र भेज दिया है.
इस संबंध में विष्णुपद थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त ने पार्षद पति द्वारा जमादार के साथ अभद्र व्यवहार करने की बात कहकर जांच के लिए पत्र भेजा है. अब तक जांच में सामने आया है कि पार्षद पर ही सफाई के देखरेख की जिम्मेदारी समझते हुए लोग शिकायत करने पहुंचते हैं. इसलिए ही पार्षद पति ने सफाई कर्मचारी को निर्देश दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन