विशेष राज्य के दर्जे के लिए सड़क पर उतरे जाप नेता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी ने शनिवार को बिहार बंद किया. गया में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम – घूम कर प्रदर्शन और नारेबाजी की. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार को […]
विज्ञापन
गया : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी ने शनिवार को बिहार बंद किया. गया में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. सुबह से ही कार्यकर्ताओं ने शहर में घूम – घूम कर प्रदर्शन और नारेबाजी की. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के लिए सांसद पप्पू यादव लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. दूसरी ओर कुछ लोग जो इस नाम पर सिर्फ राजनीति कर जनता को बेवकूफ बना रहे हैं.
जिलाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि बिहार को हर हाल में विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए. यह यहां के लोगों का अधिकार है. जन अधिकार पार्टी इसके लिए अपना संघर्ष और तेज करेगी. पार्टी के नेताओं ने जगह – जगह पर आगजनी कर विरोध जताया. आंदोलन में किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवनंदन यादव, युवा परिषद के अध्यक्ष भोला यादव, युवा शक्ति अध्यक्ष ओम यादव, जन अधिकार पार्टी के उपाध्यक्ष विपिन कुमार श्रीवास्तव महासचिव रामदीप सिंह, जिला सचिव प्रेम कुमार, डोभी प्रखंड अध्यक्ष संतोष लाला यादव, फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार, मानपुर प्रखंड अध्यक्ष रामजी यादव, युवा शक्ति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार टुटु, विकास कुमार, प्रज्ज्वल कुमार, दिलिप यादव व अन्य शामिल रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










