व्यापारियों के सहयोग से श्रीकांत ने खोली थी शृंगार की दुकान
गुरुआ : गुरुआ थाना क्षेत्र के काज पंचायत के चकजलपा गांव के व्यवसायी श्रीकांत कुमार चौरसिया की हत्या के बाद परिवार की रीढ़ टूट गया है. अत्यंत गरीब परिवार से आनेवाले उपेंद्र चौरसिया दूसरे प्रदेशों में रहकर दो बेटा व तीन बेटियों का पालन-पोषण किया है. फिलहाल उपेंद्र इलाके में फेरी कर मनिहारी की सामग्री […]
गुरुआ : गुरुआ थाना क्षेत्र के काज पंचायत के चकजलपा गांव के व्यवसायी श्रीकांत कुमार चौरसिया की हत्या के बाद परिवार की रीढ़ टूट गया है. अत्यंत गरीब परिवार से आनेवाले उपेंद्र चौरसिया दूसरे प्रदेशों में रहकर दो बेटा व तीन बेटियों का पालन-पोषण किया है. फिलहाल उपेंद्र इलाके में फेरी कर मनिहारी की सामग्री बेच कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे .
आपके शहर में
इस बीच दो माह पहले बड़े बेटे श्रीकांत कुमार चौरसिया को चंडीस्थान बाजार में किसी तरह व्यापारियों की मदद से शृंगार स्टोर सह स्टेशनरी दुकान खुलवायी थी. श्रीकांत प्रत्येक दिन की तरह रात में घर लौट रहे थे. इस दौरान तिलैया पइन के नजदीक बाइक सवार तीन अपराधियों ने हमला कर घायल कर दिया. इलाज के दौरान श्रीकांत की मौत मगध मेडिकल अस्पताल में हो गयी. श्रीकांत की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया. इधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने इस घटना की निंदा की है और एसएसपी राजीव मिश्रा से उक्त घटना के आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक राजीव नंदन दांगी एवं रालोसपा के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र नारायण यादव ने मगध मेडिकल अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिजनों से मिल कर इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी. इसके साथ ही एसएसपी से घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए