पुलिस पर रोड़ेबाजी कर बालू माफिया छुड़ा ले गये ट्रैक्टर

Updated:
विज्ञापन

नौ आरोपितों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी एसडीओ व सीओ ने जांच के दौरान पकड़ा था ट्रैक्टर खिजरसराय : नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सोनसा के समीप पैमार नदी में बालू का उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को नीमचक बथानी एसडीओ मनोज कुमार व सीओ संतोष कुमार चौधरी ने जांच के दौरान पकड़ तो लिया, […]

विज्ञापन

नौ आरोपितों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी

आपके शहर में

विज्ञापन
एसडीओ व सीओ ने जांच के दौरान पकड़ा था ट्रैक्टर
खिजरसराय : नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के सोनसा के समीप पैमार नदी में बालू का उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को नीमचक बथानी एसडीओ मनोज कुमार व सीओ संतोष कुमार चौधरी ने जांच के दौरान पकड़ तो लिया, लेकिन बालू माफिया जबरन ट्रैक्टर को छुड़ा ले जाने में सफल रहे. एसडीओ व सीओ की इस कार्रवाई को स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में धता बताते हुए ट्रैक्टर को लेकर भागने में सफल रहे. इस दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस पर रोड़ेबाजी भी की.
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पकड़े जाने के बाद एसडीओ ने सरबहदा ओपी व बथानी थाने को सूचना दी. इसके बाद दोनों थानों की पुलिस वहां पहुंची. ट्रैक्टर के साथ पकड़ा गया ड्राइवर अभय कुमार सुमिरन बिगहा का बताया जाता है. पुलिस के पहुंचने के बाद एसडीओ वहां ट्रैक्टर को नीमचक बथानी थाना प्रभारी को सुपुर्द कर निकल गये. ट्रैक्टर वहां निकालने के क्रम में फंस गया, जिसके लिए बथानी थाना प्रभारी शशिभूषण सिंह अपने अधीनस्थ विजय बहादुर व पुलिसबलों को छोड़ कर जेसीबी लाने गये, तभी ग्रामीणों ने मौके का फायदा उठा कर पुलिस बल पर हमला बोल दिया और ट्रैक्टर निकल कर भाग निकले.
इस दौरान वहां पर सीओ संतोष कुमार चौधरी भी मौजूद थे, लेकिन वह सिर्फ ग्रामीणों के उत्पात देखते रह गये. पुलिस बल पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाने के मामले में चौकीदार से उपद्रवी तत्वों की पहचान करायी गयी है. इसमें उदय यादव, रवि कुमार, सुधीर कुमार, योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव, तरुण यादव सभी अंकुरी गांव थाना खुदागंज जिला नालंदा, मनोज यादव ओढ़नपुरा, दिनेश यादव व सुधीर यादव सुमिरन बिगहा की पहचान हुई है. सीओ ने सभी के खिलाफ नीमचक बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन