मानपुर बाजार में गिरा पीपलका पेड़, बाल-बाल बचे लोग

Updated at : 01 Jul 2018 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
मानपुर बाजार में गिरा पीपलका पेड़, बाल-बाल बचे लोग

मानपुर : मानपुर बाजार के कलाली रोड में शनिवार की दोपहर भीड़ वाले अति व्यस्त एरिया में पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा. लेकिन, संयोग रहा की सभी राहगीर व दुकानदार बाल-बाल बच गये व इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली. रोड पर पेड़ गिरने के कारण यातायात प्रभावित हो गया. […]

विज्ञापन
मानपुर : मानपुर बाजार के कलाली रोड में शनिवार की दोपहर भीड़ वाले अति व्यस्त एरिया में पीपल का विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा. लेकिन, संयोग रहा की सभी राहगीर व दुकानदार बाल-बाल बच गये व इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली.
रोड पर पेड़ गिरने के कारण यातायात प्रभावित हो गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस व सीओ के द्वारा भेजे गये कर्मचारियों के सहयोग से पेड़ को हटाया गया. इधर वार्ड पार्षद नंदलाल तांती ने बताया कि पेड़ गिरने के कारण कुछ गुमटियों व दुकानों के अलावा रोड पर लगे ठेला व ऑटो को नुकसान हुआ. लेकिन, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन