युवाओं में दिख रही आस्था की कमी

बोधगया : बिहार के तीन दिवसीय दौरा पर रविवार को बोधगया पहुंचे भारत में तैनात जापान के राजदूत केनजी हीरामत्सु ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान जब उनसे यह जानने की कोशिश की गयी कि पिछले कुछ वर्षों में बोधगया आनेवाले जापानी श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आयी है, तो पहले उन्होंने […]
बोधगया : बिहार के तीन दिवसीय दौरा पर रविवार को बोधगया पहुंचे भारत में तैनात जापान के राजदूत केनजी हीरामत्सु ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान जब उनसे यह जानने की कोशिश की गयी कि पिछले कुछ वर्षों में बोधगया आनेवाले जापानी श्रद्धालुओं की संख्या में काफी कमी आयी है, तो पहले उन्होंने कहा कि इसकी पड़ताल की जायेगी. वहीं जब इस सवाल पर डीएम अभिषेक सिंह ने दिलचस्पी दिखाई तो जापानी राजदूत ने कहा की अब नयी पीढ़ी के युवाओं में धर्म के प्रति आस्था में कमी देखी जा रही है.
संभवत: समय की कमी व पूजा-पाठ के प्रति लगाव का कम होना और युवाओं के अनुकूल सुविधाओं का उपलब्ध न हो पाना भी एक वजह हो सकती है. राजदूत ने 80 फुट बुद्ध मूर्ति का भी दर्शन किया व इंदोसान नेप्पोन्जी जापान मंदिर में पूजा-अर्चना की. जलपान के बाद वह सड़क मार्ग से पटना प्रस्थान कर गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










