अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद से यहां रह रहा था तौसीफ

गया : पुलिस के हत्थे चढ़े 2008 के अहमदाबाद ब्लास्ट के मुख्य आरोपित आतंकी तौसीफ खान और उसके सहयोगी सना खान की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक शिक्षक सरवर खान को गिरफ्तार किया, जो प्रतिबंधित संगठन सिम्मी का सक्रिय सदस्य बताया जाता है. उसे मगध यूनिवर्सिटी थाने के सहादेव खाप […]
गया : पुलिस के हत्थे चढ़े 2008 के अहमदाबाद ब्लास्ट के मुख्य आरोपित आतंकी तौसीफ खान और उसके सहयोगी सना खान की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार रात करीब डेढ़ बजे एक शिक्षक सरवर खान को गिरफ्तार किया, जो प्रतिबंधित संगठन सिम्मी का सक्रिय सदस्य बताया जाता है. उसे मगध यूनिवर्सिटी थाने के सहादेव खाप गांव से पकड़ा गया. उसने अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद तौसीफ को अपने गांव में शरण दिलायी थी. इन तीनों से गुरुवार को एनआइए,
एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस के अधिकारियों ने दिन भर पूछताछ की, जो अब भी जारी है. जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने भी आतंकी तौसीफ खान से पूछताछ की. इस दौरान उसने अपना अपराध कबूल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










