ePaper

गजबे है ! शराब माफियाओं के लिए बाइक चोरी का ठेका लेता था यह गिरोह, पटना में करने आये थे पढ़ाई, बन गये चोर

Updated at : 17 Dec 2022 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
गजबे है ! शराब माफियाओं के लिए बाइक चोरी का ठेका लेता था यह गिरोह, पटना में करने आये थे पढ़ाई, बन गये चोर

पटना पुलिस ने शराब माफियाओं के लिए बाइक चोरी का टेंडर लेने वाले गिरोह का पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन चोर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पटना: शराब माफियाओं के लिए बाइक चोरी का टेंडर लेने वाले गिरोह का पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन चोर को गिरफ्तार किया है और लखीसराय से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है.

लखीसराय और बेगूसराय के हैं तीनों आरोपी चोर

पुलिस ने याेगीपुर इलाके में छापेमारी कर तीन बाइक चाेर बेगूसराय के राेहित कुमार, अभिनव कुमार और लखीसराय के अभिषेक कुमार काे गिरफ्तार कर लिया. अभिषेक के पास से पुलिस ने बाइक भी बरामद की है.

पूछताछ में कई राग उगले

गिरफ्तार चोरों ने पुलिस को बताया कि वह कंगन घाट के पास का रहने वाला एक शख्स को चोरी की बाइक देता है और वही शराब माफियाओं को बेच देता है. उसी ने हमलोगों से बाइक चोरी करने को कहा है और इसके एवज में वह पैसा भी देता है. जिस बाइक को पुलिस ने बरामद किया है वह चित्रगुप्त नगर से चाेरी हुई थी.

पढ़ाई के नाम पर लिया था योगीपुर में कमरा

पत्रकारनगर थानेदार मनाेरंजन भारती ने बताया कि तीनाें ने याेगीपुर में पढ़ाई के नाम पर किराए में मकान लिया था. पढ़ाई नहीं करते थे बल्कि बाइक चाेरी कर बेचता था और उस पैसे से मौज-मस्ती करता था.

मालूम हो कि 3 दिसंबर काे पुलिस ने आलमगंज के गाेलू काे गिरफ्तार किया था. उसी ने इस गिरोह के बारे में बताया था कि शराब माफियाओं ने बाइक चोरी करने का टेंडर दिया है. उससे मिले सुराग के बाद पुलिस ने 4 दिसंबर काे बाढ़ और पंडारक में छापेमारी कर शराब की हाेम डिलिवरी करने वाले छाेटू काे पकड़ा फिर 7 दिसंबर काे शंकर काे गिरफ्तार किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन