ePaper

BJP के पूर्व विधायक बांग्लादेशी हिंदुओं को देंगे 15 एकड़ जमीन, PM मोदी से की ये मांग

Updated at : 07 Dec 2024 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
BJP के पूर्व विधायक बांग्लादेशी हिंदुओं को देंगे 15 एकड़ जमीन, PM मोदी से की ये मांग

Bihar: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक रहे सिकंदर सिंह ने बांग्लादेशी हिंदूओं को देंगे 15 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

बिहार का किशनगंज जिला पश्चिम बंगाल से अपनी सीमा साझा करता है. ऐसे में बंगाल या बांग्लादेश में होने वाली किसी भी घटना का असर भी इस जिले में पड़ता है. इन दिनों बांग्लादेश में जिस तरह से हिंदुओं का उत्पीड़न हो रहा है. उसे देखते हुए जिले के ठाकुरगंज विधानसभा से बीजेपी के पूर्व विधायक रहे सिकंदर सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रहीं हैं और अगर बांग्लादेश से हिंदू यहां आना चाहते हैं तो केंद्र सरकार को उनके लिए सीमा खोल देनी चाहिए. केंद्र सरकार पूरे मामले पर अविलंब हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश को निर्यात किए जाने वाले तमाम सामग्रियों पर रोक लगा दे. बांग्लादेश में नमक और दवा जैसी जरूरत की चीजें भी रोक देनी चाहिए. पानी-बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जानी चाहिए. पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक आपूर्ति रोकी नहीं जाएगी तब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुकेगा.

बांग्लादेशी हिंदुओं को देंगे 15 एकड़ जमीन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि अगर कोई शरणार्थी यहां आते हैं तो खुद हर शरणार्थी को दो-दो कट्ठा जमीन देकर अपने 15 एकड़ में बसा देंगे. सिकंदर सिंह ने आगे कहा कि केंद्र सरकार बॉर्डर को खोल दे और जो भी हिंदुस्तान आना चाहते हैं उन्हें आने देना चाहिए, ताकि वे बांग्लादेशियों के जुल्म से बच सकें. वहीं, उन्होंने कहा कि अगर कोई हमसे लिखित में लेना चाहता है तो मैं वह भी देने को तैयार हूं. किसी भी देश में सनातनी पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. बता दें कि किशनगंज जिले में पहले से बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी और बर्मा (वर्तमान में म्यांमार) के शरणार्थी बसे हुए हैं. इन्हें पूर्व में सरकार ने रिफ्यूजी कॉलोनी में बसाया था. 

हिंदूओं पर लगातार बढ़ रहा अत्याचार

बांग्लादेश में जब से सत्ता परिवर्तन हुआ है हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है. इन घटनाओं का भारत में भी विरोध बढ़ता जा रहा है और भारत सरकार पर सख्त एक्शन लेने का दबाव बढ़ता जा रहा है. वहीं, हिंदू शरणार्थियों के लिए भारत में शरण देने की मांग भी लगातार उठ रही है. बांग्लादेश में हिंदुओं के प्रति जिस तरह से घृणा का वातावरण तैयार हो रहा है ऐसे में अब बिहार के सीमावर्ती जिलों में हिंदू शरणार्थियों को बसाने की मांग भी जोर पकड़ती जा रही है.

इसे भी पढ़ें: BPSC में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे खान सर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन