भागलपुर के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, तस्वीरों में देखें ताजा हालात

Updated:
विज्ञापन

बिहार के कई क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. लोगों को बाढ़ के खतरे का डर सता रहा है. लोग अपने घर छोड़ ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं. भागलपुर में भी ऐसे ही हालात हैं. देखिए तस्वीरों में…

विज्ञापन
undefined

भागलपुर में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिले के कई क्षेत्रों में पानी सड़कों पर चढ़ गया और घरों में घुस गया है. तेजी से फैल रहे पानी की वजह से लोगोंओ को काफी परेशानी का सामना करना पद रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

नाथनगर क्षेत्र के दियारा इलाका में अजमेरीपुर बैरिया, मोहनपुर, दिलदारपुर, शंकरपुर, बिंदटोली आदि में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. पानी बढ़ने के साथ ही वहां के लोग पलायन करने को मजबूर हैं.

undefined

नाथनगर क्षेत्र में पानी बढ़ने की वजह से लोगों को निकालने के लिए नाव की जरूरत है परंतु अब तक प्रशासन की ओर से सरकारी नाव नहीं चलवाया गया है. लोग निजी नाव से पशुओं का चारा ले जा रहे हैं. साथ ही अन्य काम भी कर रहे हैं. सरकारी नाव नहीं चलने के कारण लोगों को भाड़ा देना पड़ रहा है, जो काफी है.

undefined

भागलपुर के बुनकर भी नदी में पानी बढ़ने के बाद अलर्ट हो गये हैं. कई इलाकों में हर बार बाढ़ में बुनकरों का लूम व सूत डूब जाता है, जिससे उनका कारोबार ठप हो जाता है और नुकसान अलग होता है. चंपानगर में करीब 40-50 लूम को बाढ़ के पानी का असर झेलना पड़ता है.

undefined

सबौर-जमसी पथ पर ललमटिया पुल से जमसी पुल के बीच लचका पथ पर गंगा के पानी का प्रवाह होने की वजह से रोड पर जगह-जगह दो से तीन फीट तक पानी का जमाव है. इससे आवागमन ठप हो गया है. गंगा का पानी बहियार में ममलखा से लेकर सरधो बहियार तक फैलाव हो गया है.

undefined

गंगा के पानी का तेजी से फैलाव होने के कारण अब धीरे-धीरे ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए गांव के मुहाने तक पहुंच रहा है. सबौर क्षेत्र के कई गांव धीरे-धीरे कर बाढ़ के चपेट में आ रहे हैं.

undefined

सबौर-जमसी पथ पर आवागमन बंद होने से नजदीकी रेलवे स्टेशन सबौर, बीएयू सहित एनटीपीसी व धोधा से मकान निर्माण को आने बाली सामग्री व हाट बाजार एवं कालेज स्कूल आने जाने लोगों को लंबी दूरी यात्रा कर आना-जाना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन