भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, तो पहले खून से खत लिखा, फिर खा लिया जहर, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित व्यक्ति ने पहले खून से खत लिख कर पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी, इसके बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे विम्स रेफर किया गया है.

विज्ञापन

सिलाव. भैंस चोरी की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर पीड़ित व्यक्ति ने पहले खून से खत लिख कर पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी, इसके बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई, तो उसने जहर खा लिया. हालत बिगड़ने पर उसे विम्स रेफर किया गया है. यह मामला सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कडाह गांव की है, जहां रविवार की रात मो आजाद शाह की भैंस चोरी हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस संबंध में वह सिलाव थाने में आवेदन देने गया था. आरोप है कि वहां मौजूद थानाध्यक्ष पवन कुमार ने गाली- गलौज कर उसे भगा दिया. इसके बाद मंगलवार को वह नालंदा के एसपी से मिला और सिलाव थानाध्यक्ष की शिकायत की, जिसके बाद एसपी ने सिलाव थाना को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया.

उसके बाद पीड़ित व्यक्ति सिलाव थाना पहुंचा. वहां फिर से थानाध्यक्ष मामला दर्ज करने में टालमटोल करने लगे. इससे आहत मो आजाद शाह अपने परिवार के साथ सिलाव थाना के मुख्य द्वार के पास पहुंचा और अपने कलाई काट कर खून से कागज पर आत्महत्या की बात लिखकर वहीं बैठ गया.

खून से लिखे खत को देखकर आखिरकार थानाध्यक्ष ने उसका आवेदन ले लिया, लेकिन 24 घंटे के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो गुरुवार को उसने जहर की गोली खा ली. बाद में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गये. विम्स पावापुरी में उसे भर्ती कराया गया है. हालत गंभीर हैं. डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन