बिहार में अब घर बैठे दर्ज होगी प्राथमिकी, शिवहर के सभी थानों का आधिकारिक ईमेल आईडी जारी, देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार में अब घर बैठे प्राथमिकी दर्ज होगी. पुलिस विभाग में डिजिटलीकरण के माध्यम से कई कार्य आसान हुए हैं. इसी कड़ी में अब FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन हो गयी है. शिवहर जिला पुलिस भी पूरी तरह से हाईटेक हो गयी है.

विज्ञापन

शिवहर. बिहार में अब घर बैठे प्राथमिकी दर्ज होगी. पुलिस विभाग में डिजिटलीकरण के माध्यम से कई कार्य आसान हुए हैं. इसी कड़ी में अब FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन हो गयी है. शिवहर जिला पुलिस भी पूरी तरह से हाईटेक हो गयी है. शिवहर जिला पुलिस ने आनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की सुविधा तैयार कर ली है. अब किसी को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने तक आने की जरुरत नहीं है. घर बैठे ही आनलाइन प्राथमिकी दर्ज करायी जा सकती है.

विज्ञापन

सभी थानों का सरकारी ईमेल आईडी जारी

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार ने जिला के सभी थानों का सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है. जिला वासियों से अपील की गयी है कि अब आपको थाने का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है. अगर आपको थाने में प्राथमिकी दर्ज करानी है तो आप अपने नजदीकी थाने के ईमेल आईडी पर अपना आवेदन लिखकर मेल कीजिये और 6 घण्टे के अंदर आपकी प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी. अगर छह घण्टे के अंदर प्राथमिकी दर्ज कर वादी को केस नंबर का मैसेज नहीं पहुंचता है तो सम्बंधित थाने पर कार्रवाई की जाएगी.

अब थाने से एसपी के पास भी ईमेल से जायेंगे दस्तावेज  

थानों की आधिकारिक ईमेल आईडी जारी करते हुए एसपी अनन्त कुमार राय ने कहा कि अब किसी को थाने के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है. एसपी राय ने बताया है कम्प्यूटर पर 24 घण्टे ईमेल आईडी चेक करने के लिए जिले के सभी थानों में डाटा ऑपरेटर को तैनात किया गया है. ईमेल आईडी पर अपना आवेदन भेज कर आप कही से भी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है. उन्होंने बताया है कि थानों से भी कोई कागजात अगर एसपी को भेजना है, तो वो भी ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा. अब काम में लापरवाही करने पर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई भी होगी.

थाने का आधिकारिक ईमेल आइडी

  • शिवहर थाना- shosheohar29@gmail.com

  • तरियानी थाना- shotariyani29@gmail.com

  • पिपराही- shopiprahi34@gmail.com

  • पुरनहिया थाना- shopurnahiya-bih@gov.in

  • shopurnahiya34@gmail.com

  • श्यामपुर भटहां थाना- shayampurbhats@gmail.com

  • हिरम्मा थाना- hirammaps@gmail.com

  • महिला थाना- shomahilaps29@gmail.com

  • एससी/एसटी- shoscstps29@gmail.com

  • तरियानी छपरा थाना- shotariyanichhapara@gmail.com

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन