पटना: हैवान पिता आंख पर पट्टी बांधकर बेटे-बेटी से करता था दुष्कर्म, 3 साल तक सहते रहे बच्चे और फिर एक दिन..

Muzaffarpur News : सांकेतिक
बिहार की राजधानी पटना में एक हैवान पिता की हकीकत सामने आयी तो सभी दंग रह गये. दाई का काम करने वाली महिला जब बाहर जाती थी तो उसका पति अपने ही बेटे और बेटी को हवस का शिकार बनाता था. ये गंदा काम वह तीन साल तक करता रहा. जानिए कैसे जेल गया..
Bihar Crime News: राजधानी पटना में एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है. जहां एक पिता ही अपने बच्चों की इज्जत का भक्षक बन बैठा. पिता लगातार तीन सालों से अपने बच्चों को दरिंदगी का शिकार बना रहा था. बच्चे इस पीड़ा को सहते रहे. उन्हें धमकी दी जाती रही और वो इसी कारणवश चुप रहे. लेकिन अचानक एकदिन नाबालिग बच्ची का सब्र टूटा और उसने अपनी मां को अपने पिता के कुकर्म की जानकारी दी. जिसके बाद मां ने हैवान पिता को जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया. बच्चों ने अपनी मां को जब पिछले तीन साल से उनके ऊपर हो रहे जुल्म की पूरी कहानी बतायी तो मां के होश उड़ गए. उसे यकीन नहीं हो रहा था कि जिस पिता के ऊपर बच्चों को काले साये से बचाने की जिम्मेवारी सौंपकर वह दो रूपए कमाने दाई का काम करने जाती थी वो पिता इस कदर हैवान बनकर अपने ही बच्चों को हवस का शिकार बनाता होगा.
पटना के श्रीकृष्णापुरी इलाके में प्लंबर मिस्त्री का काम करने वाला बाप अपनी ही 12 साल की नाबालिग बेटी के साथ तीन साल से दुष्कर्म कर रहा था. इतना ही नहीं. जब उसके कुकर्म की हकीकत सामने आने लगी तो कई और भी खुलासे हुए. वह केवल अपनी नाबालिग बेटी ही नहीं बल्कि अपने नाबालिग बेटे को भी हवस का शिकार बनाता था. हैवान पिता अपने नाबालिग बेटे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था. इस दौरान वह बेटे के आंख पर एक पट्टी बांध देता था. इस बात का खुलासा नाबालिग बेटी ने अपनी मां के समक्ष तीन दिन पहले किया.
Also Read: Bihar Weather: बिहार में ठंड का प्रकोप अब बढ़ेगा, ‘मिचोंग तूफान’ से बदला मौसम, पढ़िए वेदर और AQI रिपोर्ट..
जब बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बतायी तो बच्चों की मां व उसके परिजनों ने आरोपित की धुनाई कर दी. इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाना पुलिस के पास गयी. लेकिन वहां से महिला थाना लाया गया और मां ने दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित बाप को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है. उसका बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जायेगा. महिला थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने आरोपित बाप के गिरफ्तार होने की पुष्टि की.
https://www.youtube.com/watch?v=XJ6o3Okw_sg
नाबालिग बच्ची की मां दाई का काम करती है और वह जब घर में नहीं होती, तो बाप उसके साथ दुष्कर्म करता. बच्ची जब इसका विरोध करती, तो वह उसकी मां और भाई को जान से मारने की धमकी देता. साथ ही बच्ची की पढ़ाई भी उसने बंद करा दी थी. बच्ची चुपचाप सहती रही. लेकिन तीन दिन पहले फिर से बाप ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद जब उसकी मां काम से वापस लौटी, तो उसे सारी बातें बता दी. उसकी मां ने अपने भाई व अन्य परिजनों को बुलाया और पिटाई कर दी. इसके बाद श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत की. लेकिन उचित कार्रवाई न हुई, तो महिला थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी. महिला थाना पुलिस ने तुरंत ही केस दर्ज कर लिया और बाप को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां के अनुसार, पति शराब का भी सेवन करता है. वह जब घर में रहती है, तो वह किसी प्रकार की हरकत नहीं करता था. लेकिन उसके जाने के बाद वह घटना को अंजाम देता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




