ePaper

Famous Food: ये हैं बिहार के फेमस फूड्स, जीवन में एक बार जरूर करें ट्राई

Updated at : 13 Dec 2023 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
Famous Food: ये हैं बिहार के फेमस फूड्स, जीवन में एक बार जरूर करें ट्राई

Bihar Famous Food: क्या आप जानते हैं कि बिहार में लिट्टी चोखा के अलावा और क्या मशहूर है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे बिहार के सबसे फेमस 7 व्यंजन के बारे में जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

विज्ञापन
undefined

Bihar Famous Food: बिहार अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां की भाषा और तीर्थ स्थल न सिर्फ भारतीयों को बीच मशहूर है बल्कि विदेश में भी सबसे अधिक पसंद किया जाता है. नालंदा, पटना और गया में सबसे अधिक विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में लिट्टी चोखा के अलावा और क्या मशहूर है. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे बिहार के सबसे फेमस 7 व्यंजन के बारे में जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

बिहार के फेमस फूड

  • दाल पीठा

  • लिट्टी चोखा

  • चना घुघनी

  • मटन कबाब और रेशमी कबाब

  • कढ़ी बड़ी

  • पूड़ी सब्जी

  • मालपुआ

undefined
बिहार के फेमस फूड

दाल पीठा

बिहार के सबसे फेमस फूड्स में से एक दाल पीठा है. इसे चावल के आटे से बनाया जाता है. जिसमें चना का दाल पीसकर भरा जाता है. और पानी के भाप में पकाया जाता है. बिहार में आपको दाल पीठा सुबह के नाश्ते में मिल जाएगा. अगर आप बिहार गए हैं तो इस जरूर ट्राई करें.

undefined
लिट्टी चोखा

अगर आप बिहार घूमने गए हैं तो लिट्टी चोखा जरूर ट्राई करें. क्योंकि बिहार का यह व्यंजन भारत के अलावा विदेश में भी काफी मशहूर है. बिहार का लिट्टी चोखा, हर कोई पसंद करता है. यह गेहूं के आटे का बना होता है. इसके अंदर मसालेदार सत्तू भरा जाता है. और चोखा उबली हुई सब्जियों जैसे आलू, बैंगन, टमाटर) को मैश करके, मसाले और कटा हुआ प्याज, लहसुन आदि डालकर तैयार किया जाता है. जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है.

Also Read: Christmas 2023: ये हैं भोपाल के फेमस चर्च, क्रिसमस डे पर जरूर करें विजिट
undefined
चना घुघनी

बात कर रहे हैं बिहार के फेमस फूड के बारे में तो बता दें कि चना घुघनी यहां सबसे अधिक खाया जाता है. सुबह के नाश्ते में बिहार के लोग चाय के साथ मसालेदार चना और घुघनी खाना पसंद करते हैं. इसे उबले चने, प्याज और मसालों के साथ तला जाता है. अगर आप बिहार गए हैं तो यहां का चना घुघनी ट्राई करना न भूलें.

undefined
मटन कबाब और रेशमी कबाब

बिहार के सबसे मशहूर व्यंजनों में से एक मटन कबाब और रेशमी कबाब है. ये कबाब लखनऊ के गलौटी कबाब को कड़ी टक्कर देते हैं. आप अगर बिहार गए हैं तो मटन कबाब और रेशमी कबाब जरूर टेस्ट करें. क्योंकि इसके बिना आपका यह यात्रा अधूरा रह जाएगी.

Also Read: Christmas 2023: ये है एशिया का सबसे बड़ा चर्च, 10 साल में बनकर हुआ था तैयार, जानिए इसकी खासियत
undefined
कढ़ी बड़ी

वैसे आमतौर पर बिहार में सबसे अधिक कढ़ी बड़ी लोग खाना पसंद करते हैं. यह व्यंजन बिहार के लोगों के अलावा देश के अलग अलग राज्यों में भी मशहूर है. कढ़ी और बड़ी भी बेसन से तैयार की जाती है और ग्रेवी में दही भी मिक्स किया जाता है.इसे आमतौर पर चावल रोटी साथ परोसा जाता है.

undefined
पूड़ी सब्जी

बिहार में पूड़ी सब्जी सबसे अधिक लोगों द्वारा पसंद किया जाता है. इसे हर आम घर में नाश्ते के रुप में खाया जाता है.  अगर आप बिहार घूमने के लिए गए हैं तो पूड़ी सब्जी ट्राई करना न भूलें.

Also Read: Famous Temples: ये हैं झारखंड के 5 सबसे प्रसिद्ध मंदिर, जहां दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लोग
undefined
मालपुआ

बिहार का सबसे मशहूर व्यंजन मालपुआ है. यह एक बिहारी भोजन है. इसे मैदा के आटा, दूध, और चीनी के मिश्रण से मनाया जाता है. और फिर घी में तला जाता है. इसके बाद इसे चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है. इसकी कुरकुरी परत मुंह में रखते ही पिघल जाता है.

undefined
रसिया

बिहार में विशेष प्रकार की खीर बनाया जाता है. जिसे आम भाषा में रसिया करते हैं. यह दूध और मखाने से बनाया जाता है जिसे मखाने की खीर कहा जाता है और यह हल्का मीठा होता है. आप अगर कभी बिहार घूमने-फिरने के लिए जा रहे है तो रसिया एक बार जरूर ट्राई करें.

Also Read: PHOTOS: क्रिसमस की छुट्टियों में इन 10 जगहों पर जरूर जाएं, जानिए क्यों है ये खास ?
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन