Bihar Crime News: गिफ्ट देने के बहाने दुल्हन के कमरे में घुसा और मारपीट कर लूट ली लाखों की ज्वेलरी

Updated at : 01 Dec 2021 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News:  गिफ्ट देने के बहाने दुल्हन के कमरे में घुसा और मारपीट कर लूट ली लाखों की ज्वेलरी

Bihar Crime News राजीवनगर थाने की पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. इस दौरान दुल्हन और बच्ची भी थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही बच्ची ने कहा कि यही थे बदमाश वाले अंकल... जो मास्क लगाये हुए हैं.

विज्ञापन

शादी समारोह में लोगों की भीड़ की मौजूदगी में लूट की घटना को एक अपराधी ने अंजाम दिया है. मामला राजीवनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 14 स्थित एक होटल का है. यहां बराती बन एक अपराधी दुल्हन के कमरे में गिफ्ट देने के बहाने घुसा और अंदर से कमरे को बंद कर दिया. इसके बाद उसने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और बाहर से दरवाजे को बंद कर होटल से निकल गया. दुल्हन के साथ लुटेरे ने मारपीट भी की. घटना के वक्त कमरे में दुल्हन के साथ सिर्फ एक बच्ची थी.

बाहर गानों का शोर-शराबा था, जिसके कारण कमरे की अंदर की आवाज किसी को सुनायी नहीं दी. इसकी जानकारी तब हुई जब दुल्हन जोर-जोर से चिल्लाने लगी. इधर, अपराधी एक कार में बैठ कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है, लेकिन अबतक आवेदन नहीं मिला है. अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. वैसे सूत्रों की मानें तो अपराधी लाखों रुपये के गहने की लूट की है.

फुटेज देख बच्ची ने कहा- यही थे बदमाश वाले अंकल

राजीवनगर थाने की पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया. इस दौरान दुल्हन और बच्ची भी थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही बच्ची ने कहा कि यही थे बदमाश वाले अंकल… जो मास्क लगाये हुए हैं. फुटेज में दिख रहा शख्स मुंह पर मास्क लगाये हुए था और हाफ जैकेट व जिंस पहने था. पुलिस कैमरे में दिखने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान में जुट गयी है.

छत पर चल रही थी शादी की तैयारी

होटल में मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी से वर-वधू पक्ष के लोग ठहरे थे. सोमवार की रात होटल की छत पर शादी की तैयारी चल रही थी. बराती भी आ चुके थे. परिवार मेहमानों के स्वागत और अन्य कार्य में जुटे थे. दुल्हन होटल के सेकेंड फ्लोर पर कमरे में थी. इसी बीच भीड़ में शामिल होकर अपराधी होटल में घुस गया. मंगलवार की सुबह से लेकर देर शाम तक राजीव नगर थाने की पुलिस आसपास के मकानों में लगे कैमरों को खंगालती रही.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन