ED Raid: पटना में राजद नेता अबु दोजाना के घर व दफ्तर में छापेमारी, लालू यादव के करीबी हैं पूर्व विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2023 9:22 AM
ED Raid Bihar: पटना में राजद नेता अबु दोजाना के घर पर ईडी की छापेमारी की गयी है. राजद नेता सह पूर्व विधायक अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ स्थित घर पर ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी की है.
पटना में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राजद नेता के ठिकाने पर छापेमारी की है. राजद नेता सह पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर पर ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी की है. फुलवारीशरीफ के हारून नगर में ये रेड मारा गया है. वहीं ईडी की इस कार्रवाई से सियासी गलियारे में हड़कंप मचा है. बता दें कि लालू परिवार जिन घोटालों में उलझे हैं उनमें राजद नेता अबु दोजाना से भी पूछताछ पूर्व में की गयी थी. एक मॉल में उनके कनेक्शन का आरोप लगता रहा है जिस मॉल को कथित रूप से लालू परिवार से जोड़ा जाता रहा है.अबु दोजाना लालू यादव के बेहद करीबी बताए जाते हैं..
पटना में शुक्रवार को ईडी के द्वारा छापेमारी की गयी है. ईडी की टीम फुलवारशरीफ स्थित पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर पहुंची और छापेमारी की. बता दें कि अबु दोजाना राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. अबु दोजाना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रहे हैं. वहीं पटना में बन रहे एक मॉल के विवाद में उनका नाम सामने आ चुका है. मॉल को कथित रूप से लालू परिवार से जोड़ा जाता रहा है. भाजपा की ओर से लगातार उस मॉल को लेकर आरोप लालू परिवार पर लगाए जाते रहे हैं.
Also Read: बिहार में शराब माफिया पुलिस से ऑन स्पॉट लेने लगे बदला, कहीं क्रिकेट के बल्ले से तो कहीं डंडे से पीटकर भगाया
बता दें कि जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के घोटाले वाले मामले में ईडी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की टीम पटना में अबु दोजाना के घर और ऑफिस में कार्रवाई की गयी है. अबु दोजाना के फुलवारीशरीफ में हारून नगर स्थित घर और एसपी वर्मा रोड स्थित ऑफिस में छापेमारी की गयी है. वहीं सीबीआई की टीम के पहुंचने की भी जानकारी सामने आ रही है.
गौरतलब है कि हाल में ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी पूछताछ सीबीआई ने की है. जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में दोनों से पटना व दिल्ली में पूछताछ किया गया था.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










