बिहार: दिवाली से पहले कुम्हारों ने बढ़ाई चाक की रफ्तार, बाजारों में चाइनीज लाइट की बढ़ी डिमांड, देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Diwali 2023: बिहार में दिवाली से पहले बाजारों में चाइनीज लाइट की डिमांड बढ़ चुकी है. इसी बीच कुम्हार परेशान है. क्योंकि दीपों की बिक्री पर असर पड़ रहा है. बाजारों में लाइट की मांग अधिक है.

विज्ञापन
undefined

दिवाली में दीपों का अपना एक अलग महत्व होता है. यह रोशनी का ही त्योहार है. कहा जाता था कि एक समय था जब मिट्टी के दिये का प्रचलन था. लोग मिट्टी के दिपों की जमकर खरीददारी करते थे. लेकिन अब इसमें कमी आई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

ग्राहक चकाचौंध की दुनिया मे जीने लगे हैं. मिट्टी के दीप नहीं जलाकर यह चाइनीज लाइटों का प्रयोग कर रहे हैं. ऐसे में कुम्हार की कमर टूट रही है. नवगछिया में दर्जन भर कुम्हार मिट्टी का दिये, कलश, चौमुंहि समेत कई सामग्रियां बना रहे हैं.

undefined

दीवाली के नजदीक आने पर कुम्हारों ने चाक की रफ्तार बढ़ा दी है. लेकिन यह परेशान है. क्योंकि इनके दीप की बिक्री और कमाई पहले के मुकाबले काफी कम ��ो गयी है. कुम्हार बताते हैं कि पूर्व में लोग 100 दिये जहां खरीदते थे वो अब 25 दिये खरीद रहे हैं.

undefined

इससे कमाई कम होती जा रही है. लोग ज्यादातर अब चाइनीज लाइटों का इस्तेमाल कर घर को रौशन कर रहे है. सुबह चार बजे से रात तक कुम्हार काम करते हैं, लेकिन उतनी कमाई नहीं हो पाती है कि घर सही से चले. यहां लगभग कुम्हारों की हालात दयनीय है. बहरहाल जरूरत है लोग मिट्टी के दीये के प्रति मिट्टी के सामानों के प्रति जागरूक हों और मिट्टी के दीयों से अपने घरों को रौशन करें.

undefined

कुम्हार बताते है कि हमलोग बहुत मेहनत करके दीये तैयार कर रहे है. तैयार करने के बाद भी हमलोगों को लाभ नहीं मिल रहा है. इन्हें मिट्टी खरीद कर लाना होता है. मेहनत करने के बाद भी लाभ नहीं होता है.

undefined

चाइनीज सामानों की वजह से इनकी बिक्री कम हो गई है. इनके अनुसार चाइनीज सामान को बंद करवा देना चाहिए. लोग चाइनीज सामान नहीं खरीदे, मिट्टी के सामान ही खरीदें. क्योंकि यह शुद्ध होता है.

undefined

बता दें कि बाजारों में दिवाली को लेकर रौनक देखने को मिल रही है. लोग रंग- बिरंगी लाइट खरीद रहे हैं.

undefined

महिलाएं भी लगातार खरीददारी करते हुए बाजारों में नजर आ रही है. दीवाली को लेकर लोग तैयारियों में जुटे है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन