ग्लामोरा अकादमी के विद्यार्थियों ने 'अंधा युग' का किया प्रभावशाली मंचन

Updated:
विज्ञापन

नाट्य मंचन के दौरान का एक दृश्य| Prabhat Khabar Network

ग्लामोरा अकादमी के प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने प्रो. कॉलोनी, डीघी में हिंदी रंगमंच की कालजयी कृति 'अंधा युग' का प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया. डॉ. धर्मवीर भारती के लिखे इस नाटक का निर्देशन प्रकाश बंधु ने किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: ग्लामोरा अकादमी के प्रथम बैच के अभिनय विद्यार्थियों ने प्रोफेसर कॉलोनी, डीघी (पश्चिम) स्थित अकादमी परिसर में हिंदी रंगमंच की कालजयी कृति 'अंधा युग' का प्रभावशाली मंचन किया. प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. धर्मवीर भारती के लिखे इस नाटक का निर्देशन रंगकर्मी प्रकाश बंधु ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक माह के प्रशिक्षण का समापन प्रदर्शन

अकादमी के संस्थापक मयंक कुमार ने बताया कि यह प्रस्तुति एक माह के गहन अभिनय प्रशिक्षण का समापन प्रदर्शन थी. नाटक में महाभारत युद्ध के बाद की त्रासदी, युद्ध के दुष्परिणाम, प्रतिशोध, सत्ता संघर्ष और मानवीय मूल्यों के संकट को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया.

कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना

नाटक में जयश्री जयंती ने गांधारी और केशव कुमार ने संजय की भूमिका निभाई. वहीं निष्ठा कुमारी, भारती मेहता और संजना भारती ने भी अपने अभिनय से दर्शकों की सराहना हासिल की.

मंचन को प्रभावशाली बनाने में शिवम शेखर के संगीत, चंद्र प्रकाश की गायिकी तथा विक्रम ठाकुर की प्रकाश परिकल्पना की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही.

दर्शकों ने सराहा मंचन

प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को महाभारत के बाद के सामाजिक और नैतिक संकटों से रूबरू कराया. कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने कलाकारों और पूरी टीम की सराहना की.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन