नाले की निकासी नहीं होने से कुशेश्वरस्थान सीएचसी रोड पर जलजमाव, सड़क बनी तालाब

Updated:
विज्ञापन
सीएचसी रोड पर जलजमाव से हादसे का खतरा, जलनिकासी नहीं तो पंप से काम चला रही नगर पंचायत

सीएचसी से आगे सड़क पर जमा बारिश का पानी

कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के सीएचसी रोड पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. नाले का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर दो से तीन फीट तक जमा हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. यह सड़क कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को धवोलिया एसएच-56 से जोड़ती है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान नगर पंचायत के सीएचसी रोड पर जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. नाले का गंदा पानी और बारिश का पानी सड़क पर दो से तीन फीट तक जमा हो जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. यह सड़क कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को धवोलिया एसएच-56 से जोड़ती है.

सड़क पर भरा पानी, रोज हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार का नाला सीएचसी के पास आकर समाप्त हो जाता है. आगे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरा पानी सड़क पर जमा हो जाता है. हल्की बारिश के बाद भी पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है.

पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण बाइक और टेम्पो का संतुलन बिगड़ जाता है. लोगों का कहना है कि प्रतिदिन दो से चार वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और कई लोग घायल भी होते हैं.

श्रद्धालुओं को भी हो रही परेशानी

बाबा कुशेश्वरनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रावणी मेला नजदीक है और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ जाएगी.

स्थायी निकासी नहीं होने से बनी समस्या

ग्रामीणों का कहना है कि बाजार में नाले का निर्माण तो किया गया, लेकिन उसका आउटलेट नहीं बनाया गया. अधूरा नाला पानी को सड़क पर ही छोड़ देता है. उनका कहना है कि स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था होने पर ही इस समस्या का समाधान संभव है.

लोगों ने आरोप लगाया कि सामान्य दिनों में अधिकारी मौके पर नहीं आते और केवल किसी बड़े अधिकारी के दौरे की सूचना मिलने पर पंप लगाकर पानी निकाला जाता है.

क्या बोले कार्यपालक पदाधिकारी

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार ने बताया कि नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन रैयती जमीन होने के कारण पानी की निकासी का रास्ता नहीं मिल सका. इसी वजह से जलनिकासी बाधित है. फिलहाल पंपसेट की मदद से सड़क पर जमा पानी निकाला जा रहा है.


विज्ञापन
संतोष पोद्दार

लेखक के बारे में

By संतोष पोद्दार

संतोष पोद्दार को पत्रकारिता का 20 वर्षों का लंबा अनुभव है. ये सामाजिक, राजनीतिक, आपराधिक व धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन