नालों की उड़ाही कार्य के पर्यवेक्षण को लेकर आदेश जारी

Updated:
विज्ञापन

नगर आयुक्त कुमार गौरव ने आदेश जारी कर दो अप्रैल के जारी निर्देश के आलोक में कार्य सुनिश्चित करने को कहा है.

विज्ञापन

दरभंगा. मानसून पूर्व नालों की उड़ाही को लेकर सभी जोन प्रभारियों, जमादारों को नगर आयुक्त कुमार गौरव ने आदेश जारी कर दो अप्रैल के जारी निर्देश के आलोक में कार्य सुनिश्चित करने को कहा है. वार्ड एक से 24 तक सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी शांति रमण तथा वार्ड 25 से 48 का निखिल चौरसिया साफ-सफाई का पर्यवेक्षण करेंगे. साथ ही समय-समय पर कार्यालय को प्रगति प्रतिवेदन देंगे. स्वास्थ्य प्रभारी श्याम दास ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधित संचिका का संधारण सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी के माध्यम से करेंगे. इसके वरीय प्रभारी नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ बनाये गये हैं. तीनों जोन प्रभारी गौतम राम, राकेश कुमार व मुन्ना राम के अलावा रात्रि सफाई प्रभारी कुलदीप कुमार अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्यो का निष्पादन कराएंगे. वाहन सह गोदाम प्रभारी व यांत्रिक अभियंता प्रभात कुमार को खराब पंप सेट को मरम्मति कराने का आदेश दिया गया है. दोनों सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट पदाधिकारी, नगर प्रबंधक को आपस में समन्वय स्थापित कर ससमय उड़ाही कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन