जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने के मामले में दो नामजद
मुहर्रम की पहली मिट्टी लाने के लिए निकाले गये जुलुस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने का मामला पुलिस जांच में सही निकला है
दरभंगा. मुहर्रम की पहली मिट्टी लाने के लिए निकाले गये जुलुस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने का मामला पुलिस जांच में सही निकला है. नगर थाना में इसे लेकर मो. साहिल एवं मो. इब्राहिम पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. फिलिस्तीन का झंडा फहराये जाने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल हुआ था. पुलिस ने नगर थाना में सनहा दर्ज कर सअनि महेश कुमार पासवान से घटना की जांच करायी. महेश कुमार पासवान के जांच प्रतिवेदन पर शनिवार को नगर थाना में दोनों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए