ePaper

मिथिला पुलिस रेंज की पहली महिला DIG बनीं स्वप्ना मेश्राम, पटना के स्पेशल ब्रांच में रह चुकी हैं एसपी

Updated at : 02 Jan 2025 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
swapna meshram ips| Swapna Meshram becomes the first woman DIG of Mithila Police Range.

आईपीएस अधिकारी स्वप्ना मेश्राम

Swapna Meshram: मिथिला क्षेत्र की पहली महिला DIG स्वप्ना गौतम मेश्राम बनी हैं. स्वप्ना 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पहले वे पटना के स्पेशल ब्रांच में एसपी के पद पर कार्यरत थीं.

विज्ञापन

Swapna Meshram: मिथिला क्षेत्र की पहली महिला DIG स्वप्ना गौतम मेश्राम बनी हैं. स्वप्ना 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. पदभार संभालते ही उन्होंने कहा कि दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर भी मेरी विशेष नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलवाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी. बता दें कि स्वप्ना मूल रूप से महाराष्ट्र की रहनेवाली हैं.

पटना के स्पेशल ब्रांच में एसपी थी स्वप्ना

इससे पहले स्वप्ना गौतम मेश्राम पटना के स्पेशल ब्रांच में एसपी के पद पर कार्यरत थीं. उन्होंने कहा कि समय-समय पर गश्ती व्यवस्था भी उनकी प्राथमिकता होगी. ट्रैफिक का संचालन व्यवस्थित तरीके से हो, इस पर भी नजर रहेगी. उन्होंने कहा कि डायल 112 गंतव्य स्थल पर 15 मिनट के अंदर पहुंचे, ये भी मेरी प्राथमिकताओं में से एक है.

Also Read:  री-एग्जाम को लेकर तीन जनवरी को बिहार बंद, पप्पू यादव ने किया चक्का जाम का ऐलान

छात्र-छात्राओं के बीच चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

स्वप्ना मेश्राम ने आगे कहा कि मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों (दरभंगा समस्तीपुर और मधुबनी) के एसपी, डीएसपी समेत सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर नई रणनीति बनेगी. साइबर ठगी मामले में उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के तीनों जिलों के स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच इसको लेकर जागरूकता चलाया जाएगा. ताकि लोग साइबर ठगी का शिकार नहीं हो सके. इसके अलावा, सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन