एसएसपी एवं सिटी एसपी ने सुनी जनता की शिकायतें
एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को आम लोगों की समस्या सुन कर शिकायतों के त्वरित निबटारे के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया
दरभंगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को आम लोगों की समस्या सुन कर शिकायतों के त्वरित निबटारे के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. आज सात फरियादी एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे. इनमें घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से तीन तथा कमतौल, बिरौल, कुशेश्वरस्थान एवं लहेरियासराय थाना क्षेत्र से एक-एक फरियादी शामिल थे. एसएसपी ने उनकी समस्याएं सुन कर निराकरण के लिये संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया. वहीं, सिटी एसपी शिवम आर्य ने भी अपने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी. शिकायत के त्वरित निबटारा का आदेश दिया. सिटी एसपी कार्यालय में 12 फरियादी पहुंचे थे. इसमें विश्वविद्यालय, फेकला, केवटी, सिंहवाड़ा, जाले, नगर, सदर थाना इलाके का एक-एक, बहादुरपुर थाना का 02 तथा लहेरियासराय थाना क्षेत्र का 03 मामला शामिल था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए