Darbhanga : हथौड़ी घाट पर करेह के पुल के पहुंच पथ की मिट्टी धंसी, बढ़ी लोगों की चिंता

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 18 Apr 2025 9:15 PM

विज्ञापन

करेह नदी के हथौड़ी घाट पर 11 वर्ष पूर्व निर्मित पुल के दोनों ओर के पहुंच पथ की मिट्टी धंस गयी है. कई जगह पुल में वियरिंग कट हो गया है.

विज्ञापन

हथौड़ी घाट पर करेह के पुल के पहुंच पथ की मिट्टी धंसी, बढ़ी लोगों की चिंता जिलाधिकारी व कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन Darbhanga : बहेड़ी. करेह नदी के हथौड़ी घाट पर 11 वर्ष पूर्व निर्मित पुल के दोनों ओर के पहुंच पथ की मिट्टी धंस गयी है. कई जगह पुल में वियरिंग कट हो गया है. इससे लोगों की चिंता बढ़ गयी है. वर्ष 2014 में नाबार्ड संपोषित 30 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से निर्मित यह पुल दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय व मधुबनी जिला की बड़ी आबादी के आवागमन का मुख्य मार्ग है. इस पुल से प्रतिदिन छोटे-बड़े सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. पुल में कई जगह वियरिंग कोट के क्षतिग्रस्त होने से लोहे का छड़ उपर से दिखने लगा है. वहीं पुल पर पानी व मिट्टी जमा हो जाने से छड़ में जंग लग रही है. साथ ही पुल की दोनों ओर एवेटमेंट वाल के निकट पहुंच पथ में मिट्टी के धंसने से बने गड्ढों में पानी के बहाव से भी पुल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. इसे लेकर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने जिलाधिकारी व ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा है. इस पुल की मरम्मत व पहुंच पथ निर्माण कराने की मांग की है. इस संबंध में ग्रामीण कार्य विभाग प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता कुमार चन्द्रेज ने बताया कि वियरिंग कोट के क्षतिग्रस्त व अन्य कमियों की जानकारी मिली है. इसके मूल्यांकन का निर्देश संबंधित सहायक व कनीय अभियंता को दिया गया है. रिपोर्ट के आलोक में आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन