ePaper

Darbhanga News: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी, हिलोरें लेता रहा देश भक्ति का जन ज्वार

Updated at : 27 Jan 2026 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को दी सलामी, हिलोरें लेता रहा देश भक्ति का जन ज्वार

Darbhanga News:गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया. इस दौरान अनुमंडल कार्यालय पर एसडीओ मनीष कुमार झा, एसडीपीओ कार्यालय पर एसडीपीओ वासुकीनाथ झा, बहेड़ा थाना पर थानध्यक्ष हरिद्वार शर्मा, अंचल कार्यालय पर सीओ अश्विनी कुमार, प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख मुकुंद राय, अनुमंडलीय अस्पताल पर प्रभारी डॉ कुमारी भारती, मदर टेरेसा एकेडमी पर निदेशक धर्मवीर सिंह, ज्ञानस्थली हाइ स्कूल पर एचएम मोहन झा, ग्लोबल पब्लिक स्कूल पर निदेशक पिनाकी शंकर, जरिसों मानस इन्ट्रीग्रेशनल स्कूल पर एचएम मणिकांत लाल दास, धरौड़ा सेंट मेरी एकेडमी पर पंकज कुमार ने झंडोत्तोलन किया. इसके अलावा पोहद्दी पंचायत कार्यालय पर मुखिया राजमणि देवी, सझुआर में मुखिया चंदन कुमार झा, मकरमपुर में मुखिया नूतन चौधरी सहित नगर परिषद वार्ड आठ में पार्षद आनंद कुमार झा, वार्ड 15 में राजीव लोचन ठाकुर, बेनीपुर जिलाधिकार मंच कार्यालय पर अध्यक्ष अवधेश कुमार झा, संरक्षक डॉ रमण कुमार झा, जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा आदि ने ध्वज को सलामी दी.

भगत सिंह चौक पर विधायक ने किया झंडोत्तोलन

बिरौल. प्रखंड क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुपौल बस स्टैंड समीप स्थित भगत सिंह स्मारक पर हुई. वहां गौड़ाबौराम के भाजपा विधायक सुजीत कुमार ने भगत सिंह की मूर्त्ति पर माल्यार्पण कर झंडोत्तोलन किया. वहीं व्यवहार न्यायालय में एडीजे शिव कुमार, एसडीओ के आवासीय कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ शशांक राज, अधिवक्ता संघ कार्यालय में संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर महफूज आलम, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय में पीजीआरओ आसमा खातून, थाना कार्यालय में थानाध्यक्ष चन्द्रमणि, अवर निबंधन कार्यालय में अवर निबंधन पदाधिकारी हरिशंकर, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख मुखी देवी, अग्निशमन कार्यालय में सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार और प्लस टू ओंकार उच्च विद्यालय में एचएम फिरोज आलम ने झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, बीडीओ प्रदीप कुमार झा, डॉ नागेश्वर पंजियार, राज कुमार सिंह, सनोज नायक, धर्मेंद्र सिंह, अजय बिरौलिया, शत्रुघ्न सहनी, प्रदीप प्रधान, रामबाबू महथा, बलराम टेकड़ीवाल सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे.

प्रमुख ने प्रखंड मुख्यालय पर फहराया तिरंगा

कुशेश्वरस्थान पूर्वी. गणतंत्र दिवस पर प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख अंजनी भारती ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर सीओ गोपाल पासवान, बीडीओ प्रभाशंकर मिश्र, पूर्व विधायक अमन भूषण हजारी, जिपस पूनम मणि शर्मा, रामशंकर शर्मा, थानाध्यक्ष अंकित चौधरी, जितेन्द्र ठाकुर, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद गौतम प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष अंकित चौधरी, नदी थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, तिलकेश्वर थाना परिसर में थानाध्यक्ष केशरी नंद कुमार राम, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सोहराब, मवि केवटगामा में एचएम शम्भु सदा, केवटगामा पंचायत में मुखिया छेदी राय, ग्राम कचहरी केवटगामा में सरपंच बबन दास, डीपीएस खलासीन कुशेश्वरस्थानके निदेशक मो. शमीम हैदर, नगर पंचायत कार्यालय पर मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान ने झंडा फहराया. मौके पर उपमुख्य पार्षद सुजीत पासवान, जितेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन