Darbhanga News: सांप काटने से बच्चे की मौत, खबर सुनकर चचेरे दादा ने भी तोड़ दिया दम

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: सांप काटने से बच्चे की मौत, खबर सुनकर चचेरे दादा ने भी तोड़ दिया दम

Darbhanga News: बेलही गांव के छह वर्षीय बच्चे की मौत सर्पदंश से हो गयी. यह सुनते ही उसके चचेरे दादा हरेराम महतो ने भी दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहेड़ी. बेलही गांव के छह वर्षीय बच्चे की मौत सर्पदंश से हो गयी. यह सुनते ही उसके चचेरे दादा हरेराम महतो ने भी दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि बेलही निवासी विनय कुमार व रिंकी देवी के छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु बहेड़ा थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव ननिहाल में शनिवार की दोपहर घर की छत पर चढ़ रहा था. इसी दौरान उसे किसी विषैली सांप ने डंस लिया. परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं परिजन उसे मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही उसके चचेरे दादा ने भी दम तोड़ दिया. इस दोहरी घटना से ग्रामीण हतप्रभ हैं. दिव्यांशु की बहन आकृति कुमारी, माता रिंकी देवी, पिता विनय कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. पैतृक गांव बेलही में दाह-संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन