रेलवे अधिकारी ने किया रेलवे यार्ड एवं गुमटी का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

सीनियर डीइएन- एक निशांत चौधरी ने मंगलवार को दरभंगा जंक्शन के रेलवे यार्ड एवं म्यूजियम गुमटी का निरीक्षण किया

विज्ञापन

दरभंगा. समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीइएन- एक निशांत चौधरी ने मंगलवार को दरभंगा जंक्शन के रेलवे यार्ड एवं म्यूजियम गुमटी का निरीक्षण किया. रेलवे यार्ड में अभियंताओं को सुरक्षा संबंधित निर्देश दिए. म्यूजियम गुमटी पर चल रहे मरम्मत का निरीक्षण किया. मालूम हो कि बरसों से म्यूजियम गुमटी पर काफी गड्ढा बना हुआ है. इस कारण वहां से आरपार होने वाले वाहनों एवं पैदल लोगों को परेशानी होती है. विगत माह इसे ठीक किया गया था. लेकिन, इधर रेलवे लाइन की साफ सफाई को लेकर वहां लगाये गये पत्थरों को उखाड़ दिया गया. इससे आवागमन में कठिनाई हो रही है. लोग चोटिल हो रहे हैं. अभियंता विजय शंकर सिंह ने बताया कि म्यूजियम गुमटी पर चल रहे मरम्मत कार्य को बुधवार को पूरा कर लिये जाने का प्रयास किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन