मिथिला की रेहू मछली को जल्द ही जीआइ टैग मिलने के आसार: फारुकी

Updated at : 10 Aug 2024 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
मिथिला की रेहू मछली को जल्द ही जीआइ टैग मिलने के आसार: फारुकी

मत्स्य विभाग द्वारा केंद्र व राज्य की याेजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के साथ इसकी निगरानी भी की जा रही है.

विज्ञापन

बहादुरपुर. मत्स्य विभाग द्वारा केंद्र व राज्य की याेजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के साथ इसकी निगरानी भी की जा रही है. इसे लेकर मत्स्य निदेशालय के उप मत्स्य निदेशक मुख्यालय मो. राशिद फारुकी ने जिला मत्स्य कार्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों का शनिवार को निरीक्षण किया. इस दौरान जिला मत्स्य कार्यालय का मुआयना करते हुए निदेशक ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही विभागीय निर्देश दिया. इसके अलावा मुख्यालय के निदेशक ने जिले के तीन प्रखंडों में मुख्यमंत्री समेकित कर विकास योजना व मत्स्यकी विशेष सहायता योजना के द्वारा संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. साथ ही किसानों को मछली पालन व हैचरी लगाकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही. उपनिदेशक मो. फारूकी ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन करने वाले इच्छुक लोगों के लिए कई योजना चल रही है. मत्स्य पालन करने वाले किसानों को सरकार अनुदान दे रही है, ताकि वे अपनी आय दोगुनी कर सके. वहीं बहादुरपुर प्रखंड के टीकापट्टी-देकुली पंचायत के बासुदेवपुर गांव निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट आशुतोष प्रियवर्धन के मत्स्यिकी विशेष सहायता योजना के तहत एक एकड़ में तालाब का जायजा लिया. इस दौरान किसान आशुतोष प्रियवर्धन ने कहा कि वे एक सौ एकड़ में विशेष तालाब का निर्माण करने का लक्ष्य रखा है. फिलहाल एक एकड़ में तालाब का निर्माण किया है. इसमें मछली पालन कर आमलोगों को ताजी मछली पहुंचाने का काम करेगा. मत्स्य विभाग द्वारा इस योजना में सरकार द्वारा तालाब निर्माण व बोरिंग के लिए अनुदान प्राप्त हो गया है. शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसी प्रकार बेनीपुर के बैगनी नवादा निवासी किसान राजन कुमार झा ने मुख्यमंत्री समेकित चौर विकास योजना के तहत तालाब निर्माण किया. मनीगाछी प्रखंड के नेहरा निवासी योगी सहनी की हैचरी का भी निरीक्षण निदेशक द्वारा किया गया. इस दौरान उन्होंने किसानों से तालाब निर्माण में हो रही कठिनाइयों की जानकारी ली. बताया कि मिथिला की रेहु को जीआइ टैग के लिए विभिन्न तालाबों का सैंपल लिया जा रहा है. मिथिला की रेहू को जीआइ टैग मिलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. जल्द ही जीआइ टैग मिलने की संभावना है. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का निरीक्षण के लिए पदाधिकारी के द्वारा दो दिवसीय संचालित विभिन्न योजनाओं व क्षेत्रों के स्थल निरीक्षण किया गया. मौके पर मत्स्य विभाग के कनीय अभियंता शिव नारायण यादव, मत्स्य विकास पदाधिकारी कृष्ण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन