शिवराम गांव में रस्सी के सहारे पंखे से झूल गया युवक
शिवराम गांव में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
बहेड़ी. शिवराम गांव में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. अर्जुन यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सोमवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था. सुबह होने पर जब मां तारा देवी चाय पीने को लेकर उसे आवाज दी. बार-बार पुकारे जाने पर भी उसकी तरफ से काेई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अनहोनी से परेशान परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. भीतर में अर्जुन पंखे में रस्सी के सहारे लटका मिला. परिजनों की चीख-पुकार सुन अगल- बगल के लोग जमा हो गये. स्थानीय चौकीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस डीएमसीएच ले गयी. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची तथा जांच को लेकर कुछ सैंपल अपने साथ ले गयी. जानकारी के अनुसार राहुल की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी. वह तीन भाई में सबसे बड़ा थे. तीनों भाई दरभंगा में रहकर पढ़ाई करते थे. पिता दरभंगा में शहर में पैथोलॉजी क्लीनिक चलाते हैं. घटना को लेकर मां तारा देवी, पत्नी रानी देवी, भाई विवेक कुमार, आयुष कुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. राहुल के पिता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में आगे कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए