Darbhanga News:सीएमजे कॉलेज दोनवारी हाट के प्रधानाचार्य बने प्रो. अजीत चौधरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Sep 2024 10:51 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, दरभंगा के भौतिकी विभाग के शिक्षक प्रो. अजीत कुमार चौधरी को चेथरु महतो जनता महाविद्यालय, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी का प्रधानाचार्य बनाया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा. महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, दरभंगा के भौतिकी विभाग के शिक्षक प्रो. अजीत कुमार चौधरी को चेथरु महतो जनता महाविद्यालय, दोनवारी हाट, खुटौना, मधुबनी का प्रधानाचार्य बनाया गया है. वहीं कुंवर सिंह महाविद्यालय, लहेरियासराय के इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ राकेश रंजन सिन्हा को दीवान बहादुर कामेश्वर नारायण महाविद्यालय, नरहन, समस्तीपुर, समस्तीपुर महाविद्यालय, समस्तीपुर के रसायन विभाग के प्राध्यापक प्रो. कुशेश्वर यादव को गढ़ी महंत रामेश्वर दास महाविद्यालय, मोहनपुर, समस्तीपुर का प्रधानाचार्य बनाया गया है. साथ ही विश्वविद्यालय उर्दू विभाग के प्राध्यापक प्रो. आफताब अशरफ को महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय, त्रिमुहान, चंदौना, दरभंगा तथा राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी के दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार को भारती मंडन महाविद्यालय, रहिका, मधुबनी का प्रधानाचार्य बनाया गया है. आचार्य नरेंद्र देव, महाविद्यालय, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर के प्राध्यापक प्रो. शशि भूषण कुमार को उमा पांडेय महाविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य की कमान मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन