अपराधियों ने प्राइवेट बैंक कर्मी से सवा लाख रुपये लूटे

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अम्माडीह गांव के पास मंगलवार की शाम एक निजी बैंक कर्मी से सवा लाख रुपये की लूट की गयी.

विज्ञापन

बहादुरपुर. थाना क्षेत्र के अम्माडीह गांव के पास मंगलवार की शाम एक निजी बैंक कर्मी से सवा लाख रुपये की लूट की गयी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बैंक कर्मी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर का रहने वाला दीपक कुमार है. वह बैंक के कलेक्शन का पैसा लेकर घरारी से दरभंगा जा रहा था. इसी दौरान घात लगाये बदमाशों ने घरारी से अम्माडीह जाने वाली सुनसान सड़क पर लूट की घटना को अंजाम दिया. जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी मिली वे घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए. इधर जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. छानबीन में जुट गये. उन्होंने पीड़ित के अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की. एसडीपीओ ने बताया कि जिस दिशा में बदमाश लूट की घटना को अंजाम देकर भागा है, उस दिशा में पुलिस के द्वारा नाकेबंदी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन