Darbhanga News: पोखराम के प्रदीप की पश्चिमी बंगाल में ट्रेन से कटकर मौत

Darbhanga News:पोखराम बाबाजी पोखर निवासी भिखारी सदा के 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप सदा की दर्दनाक मौत पश्चिम बंगाल के कुमैडपुर में ट्रेन से कटकर हो गयी.
Darbhanga News: बिरौल. पोखराम बाबाजी पोखर निवासी भिखारी सदा के 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप सदा की दर्दनाक मौत पश्चिम बंगाल के कुमैडपुर में ट्रेन से कटकर हो गयी. बताया जाता है कि प्रदीप मखान फोड़ने के काम के लिए बंगाल गया हुआ था. रविवार को दुर्गा पूजा का मेला देखकर वह अपने डेरा कुमैडपुर लौट रहा था. वह अपने डेरा से लगभग 200 मीटर पहले रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक एक ट्रेन आ गयी और उसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. प्रदीप की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पोखराम पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घरवालों के साथ ही ग्रामीणों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया. परिवार के सदस्य और कुछ ग्रामीण शव को लाने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










