रोहार से पुलिस ने पकड़ी 36 कार्टन शराब

स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया रोहार निवासी संतोष मिश्र के पुत्र सत्यम कुमार उर्फ चुन्नू मिश्र के घर से 36 कार्टन शराब बरामद की.
बिरौल. स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब माफिया रोहार निवासी संतोष मिश्र के पुत्र सत्यम कुमार उर्फ चुन्नू मिश्र के घर से 36 कार्टन शराब बरामद की. जानकारी के अनुसार चुन्नू मिश्र शराब के कारोबार में लिप्त है. पुलिस कार्रवाई के दौरान वह मौके से फरार हो गया. पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि चुन्नू मिश्र अपने घर पर शराब की एक बड़ी खेप गाड़ी से अनलोड कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की. इस दौरान चुन्नू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. वहीं पुलिस ने 36 र्ग्टन शराब जब्त की. इस कारोबार में एक ढाबा संचालक का नाम सामने आ रहा है. मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




