ePaper

Darbhanga News: पीजी एथलेटिक्स एवं एमएलएसएम कॉलेज की टीम ने जीता मैच

Updated at : 23 Oct 2024 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: पीजी एथलेटिक्स एवं एमएलएसएम कॉलेज की टीम ने जीता मैच

Darbhanga News:बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में मंगलवार से शुरू अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का पहला मैच एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय एवं मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा के बीच खेला गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बेगूसराय के एमआरजेडी कॉलेज में मंगलवार से शुरू अंतर महाविद्यालय कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का पहला मैच एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय एवं मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा के बीच खेला गया. इसमें एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय ने 15-7 अंक से जीत हासिल की. दूसरा मैच लनामिवि पीजी एथलेटिक्स और जेएन कॉलेज मधुबनी के बीच खेला गया. इसमें पीजी एथलेटिक्स ने जेएन कॉलेज को 23-6 अंकों से मात दी. तीसरा मैच एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा और आरसीएसएस कॉलेज मंझौल के बीच खेला गया. एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा की टीम ने आरसीएस कॉलेज मझौल को 17-12 से पराजित की. चौथा मैच एमआरजेडी कॉलेज बेगूसराय और एपीएसएम कॉलेज बरौनी के बीच खेला गया. इसमें एमआरजेडी कॉलेज बेगूसराय ने एपीएसएम कॉलेज बरौनी काे 25-21 से हराया. कल 24 अक्तूबर को पहला लीग मैच पीजी एथलेटिक्स एवं एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा के बीच खेला जाएगा. बता दें कि प्रतियोगिता नॉक आउट सह लीग के आधार पर चल रही है. इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल मंत्री सुरेश मेहता ने किया. मौके पर कॉलेज के शासी निकाय सचिव अशोक सिंह, प्रधानाचार्य डॉ अमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन