पत्नी की गला रेत हत्या करनेवाले पति को पुलिस ने नालंदा से पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर दिए जाने के मामले में आरोपित पति को सकतपुर थाना की पुलिस ने नालंदा जिले के हिलसा से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

बेनीपुर/तारडीह. अनुमंडल क्षेत्र के सकतपुर थाना अंतर्गत कैथवार गांव में गत 20 जून को एक पति द्वारा धारदार हथियार से मूंग के खेत में पत्नी की हत्या कर दिए जाने के मामले में आरोपित पति को सकतपुर थाना की पुलिस ने नालंदा जिले के हिलसा से गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी देते हुए शनिवार को एसडीपीओ आशुतोष कुमार दे बताया कि कैथवार निवासी रघुवर सिंह के पुत्र महेश सिंह ने 17 दिन पूर्व अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर मूंग के खेत में शव छोड़ फरार हो गया था. इससे परिवार एवं क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश एवं आरोपित के खिलाफ घृणा का भाव था. पुलिस ने इसके विरुद्ध थाना में हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश कर रही थी. इसकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गयी थी. टीम ने ही नालंदा जिला के हिलसा से इसे गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ ने कहा कि इससे पुलिस की छवि बेहतर हुई है. इस टीम में शामिल अधिकारी एवं पुलिस बल के जवानों को पुरस्कृत करने के लिए एसएसपी को लिखा जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन