Darbhanga News: वर्ग में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने को लेकर कॉलेजों में होगी अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: वर्ग में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने को लेकर कॉलेजों में होगी अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी

Darbhanga News:वर्ग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर लनामिवि के कॉलेजों में अभिभावकों के साथ बैठक होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. वर्ग में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर लनामिवि के कॉलेजों में अभिभावकों के साथ बैठक होगी. इसमें अभिभावकों को बच्चों को वर्ग तक भेजने के लिए प्रेरित किया जायेगा. बैठक में विवि से भी पदाधिकारी शामिल होंगे. यह जानकारी कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने सीनेट की बैठक में दी. प्रो. अजित कुमार चौधरी ने इस बावत उल्लेख किया था. कहा था कि कॉलेजों में पढ़ाई करने बच्चे नहीं आ रहे. विवि स्तर पर पांच वर्षों से बंद कॉपी मूल्यांकन कार्य फिर से शुरु करने का निर्णय लिया गया. इस बाबत डॉ शंभू ठाकुर सहित अन्य सदस्यों ने प्रस्ताव दिया था. विवि के अंगीभूत कालेजों में संचालित बीएड विभाग के शिक्षकों के लिए तैयार परिनियम को पास नहीं किया. सहमति बनी कि पहले से कार्यरत शिक्षकों के वेतन में कटौती नहीं की जायेगी.

पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग के सामने तथा एमके कॉलेज में लगेगी महारानी की प्रतिमा

महारानी कामसुंदरी की प्रतिमा विवि के पीजी संगीत एवं नाट्य विभाग के सामने तथा महारानी कल्याणी कालेज में लगायी जायेगी. गगन झा के प्रस्ताव पर इसे स्वीकृत किया गया. नवनियुक्त प्राध्यापकों का प्रोबेशन पीरियड एक वर्ष करने पर सहमति बनी. इसी आधार पर उन्हें शोधार्थी भी आवंटित किये जायेंगे.

अब सीनेटर बन सकेंगे संबद्ध कॉलेज में विवि प्रतिनिधि

डॉ सुरेश राय के प्रस्ताव पर सीनेट सदस्यों को भी संबद्ध कालेजों के शासी निकाय में विवि प्रतिनिधि नामित करने की सहमति बनी. डॉ हरिनारायण सिंह ने कालेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स संचालित करने एवं कंप्यूटराइज्ड आनलाइन एग्जाम का प्रस्ताव रखा. इसकी कई सदस्यों ने सराहना की. बैठक में सदस्यों ने अंगीभूत एवं संबद्ध कालेजों में नामांकित छात्रों के आवेदन मद के बकाया पांच सत्रों की राशि विमुक्त करने का मामला भी मजबूती से उठाया. डीडीइ में नामांकन चालू करने के मुद्दे पर कुलपति ने कहा कि भारत सरकार द्वारा संशोधन से संबंधित गजट प्रकाशित होने के एक महीने के बाद कोर्स चालू कर दिया जायेगा. कुलपति ने सीएम लॉ कालेज में सीट बढोत्तरी के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी. अलुमिनाई मीट का आयोजन चार माह बाद किये जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में प्रमुख रूप से विधायक प्रो. विनय चौधरी, डॉ मुरारी मोहन झा, डॉ सुजीत पासवान, अजय कुमार, विप सदस्य घनश्याम ठाकुर, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ नवीन कुमार अग्रवाल, प्रो. दिलीप चौधरी, डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू, संत कुमार चौधरी, डॉ अंजीत चौधरी, डॉ आदित्य नारायण चौधरी

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन