आग से पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल खाक

Updated at : 03 Apr 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
आग से पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल खाक

पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसानों पर आफत आ गयी है.

विज्ञापन

सिंहवाड़ा .निस्ता पंचायत के नासिरगंज में गेहूं की फसल में आग लगने से सरपंच डोमू दास सहित चार किसानों के खेतों में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. इसमें लगभग पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल बर्बाद होने से किसानों पर आफत आ गयी है. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर बिजली के पोल पर शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी गेहूं की खेत में गिर गयी. इससे डोमू दास के लगभग एक बीघा में तैयार गेहूं की फसल जल गयी. खेतों से आग की लपट उठती देख ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. सूचना पर अग्निशमन वाहन भी पहुंचा, लेकिन तब तक मुकेश दास, टुनटुन दास, संजय दास आदि की गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गयी. अग्निशमन दस्ता व ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पायी. सरपंच ने बताया कि अग्निकांड में हुई क्षति व फसल मुआवजा के लिए आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन