ePaper

Darbhanga News : नवरंग दुर्गा पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी गठित, अशोक बनाये गये अध्यक्ष

Updated at : 20 Aug 2024 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

Darbhanga News :

Darbhanga News : सोमवार को नवरंग सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हसन चक की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News : शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू हो गयी है. शक्ति देवी की आराधना विधि-विधानपूर्वक करने के लिए सोमवार को नवरंग सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हसन चक की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया. राम मंदिर प्रांगण में इस निमित्त आयोजित आम बैठक की अध्यक्षता सुबोध प्रसाद ने की. इसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया. अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल को बनाया गया.

वहीं उपाध्यक्ष सौरभ कुमार ओझा, मनोज भगत व दिलीप चौधरी, महासचिव राकेश दास, सचिव वरुण कुमार, कार्यकारी सचिव राम कुमार शर्मा, सह सचिव मुकेश दास, उप सचिव संतोष शर्मा, गुड्डू राम व विजय मंडल, कोषाध्यक्ष सुजय मंडल, सुनील कुमार महतो छाेटू व सुनील कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष सुभाष चौधरी, विक्की कुमार महतो, बब्लू राम, राहुल कुमार, विपिन कुमार भगत, केशव कुमार व विकास कुमार महतो, पूजा प्रभारी अनिल मिश्रा, वैजू शर्मा, मोनू दास, अंशु दास, अनीश श्रीवास्तव व साहिल गुप्ता तथा चंदा प्रभारी मनीष कुमार राम, विजय शर्मा, पंकज दास, धीरज कुमार शर्मा, हरि ओम कुमार, प्रवीण कुमार राय, गोलू कुमार, सूरज भगत, पींकू राय, आदित्य कुमार व राजीव चौधरी को बनाया गया. मुख्य संरक्षक मंडल में सोनी पूर्वे, अवधेश श्रीवास्तव, राजा महतो, अमरनाथ तीवारी, रमेश साह, विष्णु ठाकुर, योगेन्द्र दास, मुरारी शर्मा, संजय कुमार दास, अरुण साह, विजय कुमार पाल, नवीन साह, संजय कुमार महतो, सुबोध प्रसाद, उपेन्द्र दास, अनिल पाण्डेय, रामेश सिंह, कृष्णा साह, पवन सिंह, अशोक दास, सोनू दास, राजा सिंह, प्रवीण गोयनका व विशाल भंडारी को शामिल किया गया.

Also Read : Darbhanga News : छठी से दसवीं के विद्यार्थी 15 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड कर सेकेंगे अपने नवाचार

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन