मंत्री मदन सहनी का प्रजापति समाज ने किया सम्मान, मदारपुर टेराकोटा भवन के पुनर्निर्माण की उठाई मांग
मांग पत्र देते समिति सदस्यगण | Prabhat Khabar Network
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी को प्रजापति (कुम्हार) समाज समन्वय समिति ने उनके आवास पर सम्मानित किया. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष समाज के विकास और माटी कला को बढ़ावा देने से जुड़ी अहम मांगें रखीं.
Darbhanga News: बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी को खाजासराय स्थित उनके आवास पर प्रजापति (कुम्हार) समाज समन्वय समिति की ओर से सम्मानित किया गया. जिलाध्यक्ष रमेश कुमार पंडित के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मिथिला की परंपरा के अनुसार मंत्री को पाग-चादर पहनाकर, मोमेंटो और मिट्टी की सुराही भेंट कर सम्मान व्यक्त किया.
समाज के विकास से जुड़ी मांगें रखीं
जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार पंडित ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष मदारपुर टेराकोटा भवन के पुनर्निर्माण, छात्रावास निर्माण, माटी कला बोर्ड के गठन तथा परिसर की चाहरदीवारी निर्माण की मांग रखी. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से समाज के लोगों को लाभ मिलेगा और पारंपरिक माटी कला को भी बढ़ावा मिलेगा.
मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन
मंत्री मदन सहनी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि संबंधित विषयों पर विभागीय स्तर पर हरसंभव कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने समाज के विकास और पारंपरिक शिल्प को प्रोत्साहन देने की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया.
बड़ी संख्या में प्रतिनिधि रहे मौजूद
सम्मान समारोह में नरेंद्र नारायण पंडित, शम्भु पंडित, शंकर पंडित, सुबोध पंडित, देबू पंडित, सुरेंद्र नारायण पंडित, बिंदु देवी, पूजा कुमारी, चंद्रिका कुमारी, रविंद्र पंडित, राम लाल पंडित, सरवन पंडित, सुरेश पंडित, मिथलेश पंडित, मुन्ना पंडित, श्रवण कुमार पंडित, राम बाबू पंडित, दिलीप पंडित सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए