गले में फंदा डाल चक्का के युवक ने कर ली खुदकुशी

थाना क्षेत्र के चक्का गांव से एक युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिये जाने का मामला सामने आया है.
बहेड़ी . थाना क्षेत्र के चक्का गांव से एक युवक के फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिये जाने का मामला सामने आया है. मृतक निमैठी पंचायत के चक्का वार्ड नंबर 11 के सुशील मुखिया का 24 वर्षीय पुत्र चंदन मुखिया बताया गया है. जानकारी के अनुसार रात में उसने फांसी लगा ली. सुबह होने पर परिजनों ने उसे फंदे से लटकता हुआ देखा. इससे घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. त्योहार की खुशियों पर मातमी चादर इस घटना से पसर गया है. इस संबंध में मृतक के पिता ने बताया कि चंदन टेंट-पंडाल का काम कर अपना गुजर-बसर करता था. वह एक दो दिन पहले ही मधुबनी से काम कर घर लौटा था. उसका दिमागी हालत भी कुछ खराब चल रहा था. इधर, इस मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटना स्थल की तहकीकात की. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




