महिया में पान की दुकान में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

राजाखरबार पंचायत के महिया निवासी मंटू सिंह की पान की दुकान में रविवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी.

विज्ञापन

. तारडीह. राजाखरबार पंचायत के महिया निवासी मंटू सिंह की पान की दुकान में रविवार की देर रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. इसमें दुकान में रखे पान के सामान सहित स्टेशनरी व किराना के सामान जलकर खाक हो गये. इस अगलगी में 50 हजार के नुकसान की बात कही जा रही है. इस दुकान में आग लगने की यह दूसरी घटना बतायी गयी है. सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पायी. पीड़ित ने अंचल प्रशासन को आवेदन दिया है. दूसरी ओर रविवार की रात ही बैका पंचायत के दादपट्टी गांव में बरात की आतिशबाजी में सड़क किनारे लगे नारियल के पेड़ में आग लग गयी. सूचना पर सकतपुर थाना से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन