मिथिला विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन पर रोक, PAT-2024 की अधिसूचना वापस लेने का आदेश

Updated:
विज्ञापन
ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, फोटो- सोशल मीडिया

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, फोटो- सोशल मीडिया

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में पीएचडी नामांकन पर राजभवन ने रोक लगा दी है. नई नियमावली के अनुसार अब UGC-NET, CSIR-NET और GATE के अंकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (PAT-2024) के आधार पर होने वाले नामांकन पर राजभवन ने रोक लगा दी है. बिहार लोक भवन, पटना से जारी आदेश में विश्वविद्यालय को PAT-2024 की वर्तमान अधिसूचना वापस लेने तथा बिहार राज्य विश्वविद्यालय पीएचडी अध्यादेश एवं विनियम-2026 के अनुरूप नई विज्ञप्ति जारी करने का निर्देश दिया गया है.

LNMU News: नई नियमावली के तहत होगी प्रवेश प्रक्रिया

राजभवन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने 24 नवंबर 2025 को PAT-2024 की अधिसूचना जारी कर लिखित परीक्षा आयोजित कर ली थी, लेकिन अब तक साक्षात्कार, मेधा सूची और अंतिम नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम रूप नहीं ले सकी है. नई नियमावली के अनुसार अब पीएचडी में नामांकन UGC-NET, CSIR-NET और GATE के अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद विभागीय अनुसंधान समिति (DRC) साक्षात्कार आयोजित करेगी.

केवल लिखित परीक्षा से नहीं बनेगा नामांकन का अधिकार

राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि केवल लिखित PAT परीक्षा आयोजित होने से किसी अभ्यर्थी का पीएचडी में नामांकन का वैधानिक अधिकार स्थापित नहीं होता. चूंकि अभी तक साक्षात्कार नहीं हुआ है, इसलिए UGC-NET, CSIR-NET और GATE उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर भी नहीं मिल पाया था. इसी आधार पर पुरानी प्रक्रिया को निरस्त कर नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया है.

विषयवार सीटें भी नहीं की गई थीं घोषित

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय ने अपनी पूर्व अधिसूचना में विषयवार रिक्तियों अथवा सीटों की संख्या प्रकाशित नहीं की थी. इससे स्पष्ट है कि वास्तविक नामांकन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई थी. राजभवन ने निर्देश दिया है कि पीएचडी अध्यादेश-2026 एवं यूजीसी के प्रावधानों के अनुरूप नई अधिसूचना जारी कर पूरी प्रवेश प्रक्रिया दोबारा संचालित की जाए.


विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन